Election Results 2026 Live: बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP ने TMC को पछाड़ा, 80 सीटों के पार पहुंची बढ़त

Edited By Updated: 04 May, 2026 08:47 AM

election results 2026 west bengal elections assam elections tamil nadu

Assembly Election Results 2026: देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों के लिए किस पार्टी या गठबंधन...

Assembly Election Results 2026: देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों का आज ऐलान हो रहा है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों के लिए किस पार्टी या गठबंधन पर भरोसा जताया है। इन चुनावों में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं।

-तमिलनाडु राज्य की पहली सीट से जो रुझान सामने आया है उसमें टीवी स्टार थलपति विजय की पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं केरलम से एक सीट का रुझान सामने आया है जहां यूडीएफ एक सीट पर आगे चल रही है। 

West Bengal Results:
पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। कुल 293 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया गया था। राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ, जो 92 प्रतिशत से अधिक रहा। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी लगातार चौथी बार जीत दर्ज करने की कोशिश में हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक चुकी है। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

गठबंधन बढ़त (Lead) जीत (Win) कुल सीट
तृणमूल कांग्रेस (TMC+) 66 0 66
भारतीय जनता पार्टी (BJP) 70 0 70
(CONG) 2 0 2
वाम मोर्चा (LEFT) 0 0 0
OTH (अन्य) 0 0 0

Assam Results:
असम में कुल 126 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान हुआ था और यहां भी वोटिंग प्रतिशत 85 फीसदी से अधिक रहा। राज्य में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है। वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी लंबे समय बाद सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है।

गठबंधन बढ़त (Lead) जीत (Win) कुल सीट
BJP+ 44 0 44
(CONG+) 10 0 10
OTH 0 0 0

Tamil Nadu Results:
तमिलनाडु में 234 सीटों के लिए मतदान हुआ और यहां रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में फिलहाल द्रविड़ मुनेत्र कषगम की सरकार है, जिसका नेतृत्व एम के स्टालिन कर रहे हैं। वहीं विपक्ष में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम और एनडीए गठबंधन है। इस बार थलापति विजय की पार्टी भी मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (LIVE अपडेट)

गठबंधन बढ़त जीत कुल सीट
DMK+ (सत्तारूढ़ गठबंधन) 31 0 31
AIADMK+ (मुख्य विपक्षी) 3 0 3
TVK (विजय की पार्टी) 7 0 7
OTH (NTK एवं अन्य) 1 0 1

 Kerala Results:
केरल में 140 सीटों के लिए एक चरण में मतदान हुआ, जिसमें 78.27 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहां पी विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ सरकार सत्ता में है और वह फिर से जीत दोहराने की कोशिश में है।

केरल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026 (LIVE अपडेट)

गठबंधन बढ़त जीत कुल सीट
LDF (वामपंथी गठबंधन) 5 0 5
UDF (कांग्रेस गठबंधन) 14 0 14
BJP+ (NDA) 6 0 6
OTH (अन्य) 1 0 1

Puducherry Results:
वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ, जहां लगभग 90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। यहां एन रंगास्वामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है और आज के नतीजे तय करेंगे कि सत्ता बरकरार रहेगी या बदलाव होगा। 

गठबंधन / पार्टी बढ़त (Leading) जीत (Won) कुल सीटें (Total)
NDA (BJP+) 2 0 2
INDIA (CONG+) 0 0 0
अन्य (OTH) 0 0 0

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!