Closing Bell: सेंसेक्स 355 अंक की तेजी के साथ 77,269 पर बंद, निफ्टी 24,119 पर

Edited By Updated: 04 May, 2026 03:33 PM

the market lost its gains with closing at 77 269

घरेलू शेयर बाजार में दिन की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई लेकिन दोपहर तक बाजार ने अपनी अधिकांश बढ़त गंवा दी। BSE Sensex और Nifty 50 शुरुआती उछाल के बाद दबाव में आ गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 355.90 अंक की तेजी के साथ 77,269.40 के स्तर पर आ गया।...

बिजनेस डेस्कः घरेलू शेयर बाजार में दिन की शुरुआत जोरदार तेजी के साथ हुई लेकिन दोपहर तक बाजार ने अपनी अधिकांश बढ़त गंवा दी। BSE Sensex और Nifty 50 शुरुआती उछाल के बाद दबाव में आ गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 355.90 अंक की तेजी के साथ 77,269.40 के स्तर पर आ गया। निफ्टी में 121.75 अंक की तेजी रही, ये 24,119.30 के स्तर पर बंद हुआ।

सुबह कारोबार में BSE Sensex करीब 1.3% यानी लगभग 997 अंक की तेजी के साथ 77,910 के स्तर तक पहुंच गया था, जबकि Nifty 50 भी 292 अंक चढ़कर 24,300 के करीब पहुंच गया था लेकिन दोपहर 1:08 बजे तक दोनों सूचकांक अपनी बढ़त गंवाकर सीमित दायरे में रह गए।

क्यों गंवाई बाजार ने बढ़त

मुनाफावसूली और बिकवाली से दबाव

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ गया। इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने भी सेंटीमेंट को कमजोर किया। गुरुवार को ही FII ने भारी मात्रा में शेयर बेचे थे।

चुनावी रुझान का सीमित असर

बीजेपी को पश्चिम बंगाल चुनाव रुझानों में बढ़त मिलने से शुरुआती तेजी जरूर आई, लेकिन यह उत्साह जल्द ही ठंडा पड़ गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी प्रभाव अल्पकालिक रहा।

वैश्विक और मुद्रा दबाव

अंतरराष्ट्रीय तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने भी बाजार पर असर डाला। ब्रेंट क्रूड करीब 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

रुपए में गिरावट

साथ ही रुपए में कमजोरी भी देखी गई, जहां डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा में गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!