Edited By Anu Malhotra,Updated: 04 May, 2026 01:35 PM

TVK Election Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम (TVK) को लेकर फैली अफवाह ने एक फैन को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या की कोशिश कर ली।...
TVK Election Results: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी तमिलनाडु वेट्री कज़गम (TVK) को लेकर फैली अफवाह ने एक फैन को इतना परेशान कर दिया कि उसने आत्महत्या की कोशिश कर ली। जानकारी के मुताबिक, कृष्णागिरी जिले के 28 वर्षीय महेंद्रन ने यह सुन लिया था कि विजय की पार्टी चुनाव हार सकती है। इस बात से वह इतना घबरा गया कि उसने अपने घर के बाहर ही चाकू से अपना गला काट लिया।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोका और गंभीर हालत में कृष्णागिरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मतगणना से पहले इलाके में TVK की हार को लेकर अफवाहें फैल रही थीं, जिससे महेंद्रन मानसिक रूप से काफी तनाव में आ गया था और उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
वहीं दूसरी ओर, मतगणना के शुरुआती रुझानों में तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आ रही है। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में TVK करीब 112 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मुकाबले एडीएमके गठबंधन लगभग 75 सीटों पर और डीएमके गठबंधन करीब 50 सीटों पर आगे दिख रहा है। हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं, अंतिम नतीजे बदल भी सकते हैं, लेकिन फिलहाल संकेत साफ हैं कि राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है।
फिल्मी दुनिया में करीब 36 साल से एक्टिव विजय की लोकप्रियता राजनीति में भी दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी रैलियों और रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी थी। अब अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो विजय का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।