ममता के घर के बाहर लगे 'जय श्री राम' के नारे, BJP कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़

Edited By Updated: 04 May, 2026 01:03 PM

jai shri ram slogans were raised outside mamata s house

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बीच तनाव और बढ़ गया है। आज कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों का एक समूह अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पहुंच गया। समर्थकों ने वहां जमकर नारेबाजी की और...

Mamata Banerjee Residence News: पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी नतीजों के बीच तनाव और बढ़ गया है। आज कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों का एक समूह अचानक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर पहुंच गया। समर्थकों ने वहां जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के घर के बाहर 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। जिसके बाद पूरा इलाका नारों से गूंज उठा।

जिस समय यह नारेबाजी हुई, उस समय मतगणना के शुरुआती रुझान सामने आ रहे थे। प्रदर्शनकारियों के अचानक पहुंचने से वहां तैनात पुलिस बल सतर्क हो गया और आनन-फानन में भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

 

 

वहीं मुख्यमंत्री आवास के आसपास पहले से ही सुरक्षा कड़ी थी, लेकिन इस घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया है। इलाके में बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या झड़प को रोका जा सके।

 

 

बता दें कि चुनाव परिणाम के दिन इस तरह की नारेबाजी को राजनीतिक विश्लेषक शक्ति प्रदर्शन और मनोवैज्ञानिक दबाव के रूप में देख रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है जबकि बीजेपी समर्थकों का कहना है कि वे अपनी खुशी जाहिर करने के लिए वहां पहुंचे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!