जब सेना की कैंटीन में घुसकर हाथी ने मचाया तांडव, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

Edited By Updated: 02 Dec, 2019 01:21 PM

west bengal canteen elephant social media

सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी सेना की कैंटीन घुसकर सूंड हिलाते हुए कुर्सी-टेबल गिराता हुआ दिख रहा है। यह घटना पश्चिम बंगाल के हाशीमारा आर्मी कैंटीन की है।

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी सेना की कैंटीन घुसकर सूंड हिलाते हुए कुर्सी-टेबल गिराता हुआ दिख रहा है। यह घटना पश्चिम बंगाल के हाशीमारा आर्मी कैंटीन की है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाशीमारा आर्मी कैंटीन में घुसकर हाथी कैंटीन में रखी टेबल कुर्सियों को गिराता है। इसके बाद धीरे-धीरे हाथी आगे बढ़ता है। हालांकि उस दौरान कैंटीन में मौजूद स्टाफ उससे बचने के लिए छिप गए। वहीं हाथी को कैंटीन से बाहर निकालने के लिए कैंटीन कर्मचारियों ने पहले तो गत्ते के टुकड़े में आग लगाकर हाथी को बहार निकालने का प्रयास किया लेकिन उनकी यह कोशिश नाकमयाब रही। 
 

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
इसके बाद एक आदमी मशाल जैसी चीज लेकर सामने आया और उसने हाथी को डराकर भागने का प्रयास किया। ये तरकीब काम आई और हाथी वहां से चला गया। हाथी दोबारा कैंटीन में नहीं आए इसलिए उस आदमी ने दूर तक हाथी का पीछा किया और उसे वहां से भगाया गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!