निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा...प्राइवेट पार्ट पर डाला पेट्रोल, युवक के साथ हैवानियत; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 19 Oct, 2026 11:22 AM

young man beaten with a belt  petrol poured on his private parts

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर युवक को निर्वस्त्र किया, बेल्ट से पीटा और लात-घूंसों से हमला किया। इसके बाद उसके निजी अंगों पर पेट्रोल डाल दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन से हमले का वीडियो बनाया

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटते और उसके निजी अंगों पर पेट्रोल डालते दिखाई दे रहे हैं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि कथित घटना एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना दो महीने से अधिक समय पहले हुई थी और हमले के बाद पीड़ित कथित तौर पर वहां से चला गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है और उससे अपना बयान दर्ज कराने के लिए सामने आने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि गंभीर हमले के बावजूद युवक ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। 

यह भी पढ़ें- गांव के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, 35 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या

अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर युवक को निर्वस्त्र किया, बेल्ट से पीटा और लात-घूंसों से हमला किया। इसके बाद उसके निजी अंगों पर पेट्रोल डाल दिया। आरोपियों ने कथित तौर पर मोबाइल फोन से हमले का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया समूहों में प्रसारित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ''वीडियो सामने आने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद घटनाक्रम और अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!