World Famous Hair Museum: ऐसा अनोखा म्यूजियम जहां दीवारों पर शोपीस नहीं, सजती हैं प्रेमिकाओं की ज़ुल्फें

Edited By Updated: 03 Oct, 2025 09:32 AM

why are the chopped hair of more than 16 000 women stored in this museum

दुनिया में अजीबोगरीब चीज़ों की कमी नहीं है लेकिन तुर्किए के कैपाडोसिया इलाके का एक म्यूजियम अपनी अनूठी परंपरा के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। इस जगह न तो ऐतिहासिक पेंटिंग्स हैं और न ही कोई दुर्लभ मूर्तियां बल्कि यहां की दीवारों और छतों पर 16,000...

नेशनल डेस्क। दुनिया में अजीबोगरीब चीज़ों की कमी नहीं है लेकिन तुर्किए के कैपाडोसिया इलाके का एक म्यूजियम अपनी अनूठी परंपरा के कारण पूरी दुनिया में मशहूर है। इस जगह न तो ऐतिहासिक पेंटिंग्स हैं और न ही कोई दुर्लभ मूर्तियां बल्कि यहां की दीवारों और छतों पर 16,000 से ज़्यादा महिलाओं के कटे बाल टंगे हुए हैं। इसी वजह से इसे हेयर म्यूजियम ऑफ अवनोस के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं प्यार और यादों की इस अनोखी परंपरा की कहानी।

PunjabKesari

कैसे हुई हेयर म्यूजियम की शुरुआत?

इस अनोखे म्यूजियम की नींव करीब 35 साल पहले एक छोटी-सी प्रेम कहानी से पड़ी थी। अवनोस शहर के पॉटरी आर्टिस्ट गैलीप (Chez Galip) की वर्कशॉप में एक फ्रांसीसी महिला आईं जो कुछ समय के लिए तुर्किए में रह रही थीं। गैलीप और उस महिला के बीच गहरी दोस्ती हो गई। जब महिला को वापस अपने देश लौटना पड़ा तो उसने एक निशानी छोड़ने के लिए अपने बाल काटकर वर्कशॉप की दीवार पर टांग दिए।

PunjabKesari

उस दिन से यह परंपरा शुरू हुई। फ्रांसीसी महिला की कहानी सुनने के बाद जो भी महिला गैलीप की वर्कशॉप में आती वह अपनी एक लट काटकर दीवार पर टांग जाती। धीरे-धीरे गैलीप की यह वर्कशॉप हजारों बालों से सजने लगी और देखते ही देखते यह जगह एक 'हेयर म्यूजियम' के रूप में मशहूर हो गई।

PunjabKesari

यादों का खजाना और विश्व रिकॉर्ड

आज इस म्यूजियम में दीवारों और छत से 16,000 से ज़्यादा महिलाओं के बाल लटकते हैं। इन बालों में हर महिला का नाम और उसका पता भी लिखा होता है। यह सिर्फ एक अजीब संग्रह नहीं है बल्कि हजारों यादों का एक खजाना बन गया है। 1998 में इस म्यूजियम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।

आज यह जगह दुनिया के 15 सबसे अजीब और दिलचस्प म्यूजियम्स की लिस्ट में छठे नंबर पर आती है। हर साल हजारों पर्यटक कैपाडोसिया आते हैं और यहां आकर अपनी याद छोड़ने की कोशिश करते हैं।
यह म्यूजियम सिर्फ अनोखी चीज़ों की वजह से खास नहीं है बल्कि यह उस भावनात्मक कहानी को भी समेटे हुए है कि कैसे एक छोटी-सी याद और एक प्रतीक पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!