दिल दहलाने वाली खबर: एक ही घर से मिले परिवार के 5 लोगों के शव, पास में मिलीं रहस्यमयी...

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 08:14 AM

bodies of five members of the same family found in a house in raipur

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय भारी सनसनी फैल गई जब संजय नगर इलाके के एक मकान से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद किए गए। वहीं घटना की भयावहता को देखते हुए टिकरापारा थाना पुलिस, जिला पुलिस के वरिष्ठ...

Raipur 5 Family Members Found Dead : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय भारी सनसनी फैल गई जब संजय नगर इलाके के एक मकान से एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद किए गए। वहीं घटना की भयावहता को देखते हुए टिकरापारा थाना पुलिस, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच का मोर्चा संभाला। शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से तफ्तीश कर रही है ताकि मौत के असली कारणों से पर्दा उठाया जा सके।

जब पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) की टीम सूचना मिलने के बाद बंद मकान का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा बेहद खौफनाक था। परिवार के चार सदस्य अचेत अवस्था में कोमा जैसी स्थिति में पड़े हुए थे और उनके मुंह से सफेद झाग निकल रहा था जिससे किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका है।

यह भी पढ़ें: US-Iran War: अमेरिका की चौतरफा बमबारी से दहल उठा ईरान, 38 की मौत, 400 से ज्यादा घायल

बता दें कि घटना के वक्त परिवार का मुखिया साजिद गंभीर हालत में तड़प रहा था। हालांकि डॉक्टरी जांच और अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया के बीच सभी 5 लोगों की जान जा चुकी थी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह और सटीक समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।

घटनास्थल से मिलीं रहस्यमयी चिट्ठियां

पुलिस को तलाशी के दौरान घर के अंदर से कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग और चिट्ठियां (Notes) मिली हैं जो इस घटना के पीछे के रहस्यों को गहरा कर रही हैं। बरामद हुए पत्रों में किसी लड़की को मौके पर बुलाने की बात लिखी गई है। इसके अलावा एक रिश्तेदार के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस इन चिट्ठियों की हैंडराइटिंग और उनमें लिखे नामों की बारीकी से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मृतक साजिद का परिवार पिछले काफी समय से भारी आर्थिक तंगी (Financial Crisis) से जूझ रहा था।

यह भी पढ़ें: Tattoo Alert: सावधान, टैटू बनवाने का शौक कहीं पड़ न जाए महंगा, प्राइवेट पार्ट में गंभीर संक्रमण से खुला HIV का राज

पड़ोसियों ने बताया कि परिवार ने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। कई देनदार अक्सर पैसे वसूलने के लिए उनके घर आते थे और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित (परेशान) करते थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी सामाजिक बदनामी और आर्थिक दबाव के कारण परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद, लेनदारों की प्रताड़ना और चिट्ठियों के सुरागों को जोड़कर मामले की विस्तृत कानूनी जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!