सिवनी में सनसनीखेज वारदात: खेतों के बीच बने मकान से मिले पति-पत्नी के झुलसे हुए शव

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 08:04 AM

madhya pradesh two charred bodies recovered from a house in seoni

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में खेतों के बीच स्थित एक सुनसान मकान से बुरी तरह झुलसे हुए दो शव बरामद किए गए हैं।

Seoni Double Murder Mystery : मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहां उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव में खेतों के बीच स्थित एक सुनसान मकान से बुरी तरह झुलसे हुए दो शव बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि ये शव एक शिक्षक दंपति (पति-पत्नी) के हैं। हालांकि शवों के अत्यधिक जल जाने के कारण पहचान की पुख्ता पुष्टि के लिए डीएनए (DNA) टेस्ट का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को इस खौफनाक घटना की आधिकारिक जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव पति-पत्नी के हैं हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार शव उगली थाना क्षेत्र के मोहबर्रा गांव स्थित एक मकान से बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि बुरी तरह झुलसे होने के कारण उनकी पहचान संभव नहीं हो सकी और पहचान सुनिश्चित करने के लिए जबलपुर से आए फोरेंसिक विशेषज्ञों ने डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। 

यह भी पढ़ें: हवस का भूखा पिता: सालों तक किया बेटी के साथ करता रहा गंदा काम, विवाह के बाद भी...

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि जिस मकान से शव मिले हैं वह मुख्य बस्ती से दूर खेतों के बीच स्थित है। उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय शिक्षिका मालती धुर्वे लगातार दो दिन तक विद्यालय नहीं पहुंचीं जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उनकी बहन से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि बहन जब उनके घर पहुंची तो वहां झुलसे हुए दो शव मिले जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस के अनुसार मकान के भीतर कई स्थानों पर खून के धब्बे और फर्श पर घसीटे जाने के निशान मिले हैं जिससे संघर्ष होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि शव मालती धुर्वे और उनके 52 वर्षीय पति समन धुर्वे के हो सकते हैं जो दोनों शिक्षक थे। 

लालचंदानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना दंपति के परिजनों को दे दी गई है जिनमें उनके दो बेटे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!