बेंगलुरु: देह व्यापार के इच्छुक ग्राहकों को फोन पर किराए के मकानों में बुलाती थीं... दो महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Updated: 08 Jul, 2026 12:41 PM

two women run prostitution racket rented houses bengaluru central crime branch

बेंगलुरु के कुछ इलाकों में किराए के मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के महिला सुरक्षा दस्ते ने 3 जुलाई...

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के कुछ इलाकों में किराए के मकानों में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) के महिला सुरक्षा दस्ते ने 3 जुलाई को मिली जानकारी के आधार पर हाल में ये गिरफ्तारियां कीं।

 पुलिस ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर सीसीबी के महिला सुरक्षा दस्ते के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अलग-अलग तारीखों पर चिह्नित जगहों पर छापेमारी की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के दौरान दो महिलाओं को पकड़ा गया जो कथित तौर पर दूसरी महिलाओं का शोषण करके देह व्यापार का रैकेट चला रही थीं, जबकि देह व्यापार के लिए मजबूर की गईं दो महिलाओं को मुक्त कराया गया। 

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अधिक धन कमाने के इरादे से वे फोन पर संभावित ग्राहकों से संपर्क करती थीं तथा देह व्यापार के इच्छुक ग्राहकों को किराए के मकानों में बुलाती थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गिरिनगर थाना और गोविंदराजनगर थाने में मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!