'साढ़े 4 साल तक महिलाओं को पैसा नहीं मिला...', रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, लगाए कई बड़े आरोप

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 11:58 PM

women did not receive money for four and a half years

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार पर महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में करीब साढ़े चार साल तक महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी गई और चुनाव के समय कुछ महिलाओं को जो...

नेशनल डेस्क : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार पर महिलाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में करीब साढ़े चार साल तक महिलाओं को आर्थिक सहायता नहीं दी गई और चुनाव के समय कुछ महिलाओं को जो राशि दी गई, वह कंस्ट्रक्शन वेलफेयर फंड से जुड़ी थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि पर कोर्ट ने रोक लगा दी। रेखा गुप्ता ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को भारी कर्ज में डुबो दिया गया है और राज्य पर करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये का कर्ज हो चुका है।

महिला सुरक्षा को लेकर भी उठाए सवाल

रेखा गुप्ता ने पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा और विपक्षी दलों में महिला नेताओं की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा कि यह भी महिलाओं की स्थिति पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि महिला विधायक को सदन में अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया जाता।

‘जब महिलाओं के साथ अन्याय होता है तो मुंह पर फेविकोल चिपक जाता है’

रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब उनके पूर्व मुख्यमंत्री महिलाओं के साथ अन्याय करते हैं, तब विपक्ष के नेता चुप हो जाते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में उनके ‘मुंह पर फेविकोल चिपक जाता है।’

दिल्ली की महिलाओं से किया बड़ा दावा

रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को केंद्र और दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं चाहें तो किसी फॉर्म पर हस्ताक्षर न करें, लेकिन दिल्ली की महिलाओं को केंद्र और दिल्ली सरकार की एक-एक योजना का लाभ मिलेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!