सलाखों के पीछे जा सकते हैं यश दयाल! पीड़िता ने दिए ठोस सबूत

Edited By Updated: 08 Jul, 2025 02:52 PM

yash dayal may go behind bars victim gave solid evidence

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। यह धारा गैर-जमानती है और अगर आरोप सही...

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेटर यश दयाल बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उन पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ BNS की धारा 69 के तहत FIR दर्ज की गई है। यह धारा गैर-जमानती है और अगर आरोप सही साबित होते हैं तो यश दयाल को 10 साल तक की जेल हो सकती है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह पिछले पांच साल से यश दयाल के साथ रिलेशनशिप में थी। उसने यह भी बताया कि यश दयाल ने शादी के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का दावा है कि यश दयाल के परिवार वालों ने भी उसे शादी का आश्वासन दिया था और वह उनके घर आती-जाती थी।

पीड़िता ने सौंपे सबूत

पीड़िता ने अपने आरोपों के समर्थन में पुलिस को व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और तस्वीरें जैसे सबूत पेश किए हैं। पुलिस इन सभी सबूतों की गहनता से छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें- Rain Alert: इन राज्यो में चलेंगी तेज़ हवाएं, होगी भारी बारिश, IMD ने अगले 5 दिनों के जारी की चेतावनी

आगे क्या होगा?

पुलिस ने फिलहाल यश दयाल पर लगाए गए आरोपों की जांच शुरू नहीं की है। पुलिस की कार्रवाई पीड़िता के मेडिकल टेस्ट होने और मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज होने के बाद ही शुरू होगी। जांच में अगर यश दयाल पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं और वे दोषी सिद्ध होते हैं, तो उन्हें 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। इस मामले में यश दयाल की गिरफ्तारी भी संभव है।

ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन प्रेग्नेंट महिला के लिए फरिश्ता बने मेजर रोहित बचवाला, सेना प्रमुख ने किया सम्मानित

शिकायत दर्ज कराने में देरी क्यों?

पीड़िता गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली बताई जा रही है। उसने पहले 14 जून को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल की थी, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण उसने 21 जून को CM हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अब FIR हुई है। फिलहाल इस मामले पर न तो यश दयाल और न ही उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!