Gold-Silver Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, MCX पर ₹2376 सस्ता हुआ गोल्ड

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 10:22 AM

sharp in gold and silver prices gold becomes cheaper 2 376 on mcx

Gold-Silver Crash: सोमवार (31 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला 10 ग्राम सोना 2376 रुपए लुढ़क कर 1,53,905 रुपए पर आ गया। वहीं 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी में भी 2504 रुपए

Gold-Silver Crash: सोमवार (31 अगस्त) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। MCX पर 5 अक्तूबर की डिलीवरी वाला 10 ग्राम सोना 2376 रुपए लुढ़क कर 1,53,905 रुपए पर आ गया। वहीं 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी में भी 2504 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, एक किलोग्राम चांदी 2,34,200 रुपए पर कारोबार कर रही है। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई है।

कच्चे तेल में तेजी

कच्चे तेल की कीमत में तेजी के कारण सोने और चांदी में गिरावट आई है। अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान के एक द्वीप पर हमला किया है। ईरान ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। इससे ब्रेंट क्रूड 2.62 फीसदी यानी 2.31 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 90.41 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.37 फीसदी यानी 1.98 डॉलर की तेजी के साथ 85.38 डॉलर पर पहुंच गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!