सुनकर उड़ जाएंगे होश! 'दो बार मरकर जिंदा हुई' महिला ने मौत के बाद बताई ऐसी बात की...

Edited By Updated: 20 Sep, 2025 10:55 AM

you ll be shocked a woman who  died twice and came back to life  revealed this

मरने के बाद क्या होता है। क्या सच में कोई आत्मा शरीर छोड़कर जाती है और लौटकर आती है। यह सवाल हमेशा से रहस्य बना हुआ है। इसी बीच, अमेरिका की एक 64 वर्षीय महिला, पैगी रॉबिन्सन, ने एक ऐसा ही हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह दो बार...

नेशनल डेस्क: मरने के बाद क्या होता है। क्या सच में कोई आत्मा शरीर छोड़कर जाती है और लौटकर आती है। यह सवाल हमेशा से रहस्य बना हुआ है। इसी बीच, अमेरिका की एक 64 वर्षीय महिला, पैगी रॉबिन्सन, ने एक ऐसा ही हैरान करने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह दो बार मरकर जिंदा हो चुकी हैं और उन्होंने अपने बच्चों के लिए भगवान से बहस भी की।

दो बार मौत का दावा
पैगी रॉबिन्सन ने अपने इस अजीबोगरीब दावे को लोगों के साथ साझा किया है। उनके अनुसार, उन्हें पहली बार मौत का अनुभव तब हुआ जब वह सिर्फ 5 साल की थीं। लेकिन उनका सबसे चौंकाने वाला अनुभव तब हुआ, जब वह 25 साल की थीं।
गर्भावस्था के दौरान का अनुभव: पैगी ने बताया कि एक जटिल गर्भावस्था के दौरान उनकी आत्मा शरीर से निकलकर अंतरिक्ष में चली गई।
भगवान से मुलाकात: उन्होंने दावा किया कि उनकी आत्मा आकाशगंगाओं को पार करते हुए एक चमकदार सफेद कमरे में पहुंची, जहां वह सीधे भगवान के सामने खड़ी थीं।


भगवान से की बहस
पैगी का दावा है कि जब भगवान ने उनसे कहा कि अब उनके जाने का समय हो गया है, तो उन्होंने जाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों को बिना मां के नहीं छोड़ सकतीं।
पैगी के शब्द: उन्होंने कहा, “मैं नहीं जाऊंगी। आप मुझे नहीं ले जा सकते, मुझे अपने बच्चों की परवरिश करनी है।”
बच्चों का भविष्य देखा: पैगी के मुताबिक, उनकी जिद के बाद भगवान ने उन्हें उनके बच्चों का भविष्य दिखाया, जिसमें एक दुखद पल भी था। यह देखकर वह भगवान के चरणों में गिर पड़ीं और खूब रोईं।


चमत्कार या कहानी?
पैगी का कहना है कि भगवान से मुलाकात के बाद उनकी आत्मा तुरंत उनके शरीर में वापस आ गई और वह अस्पताल के बेड पर जाग गईं। उस समय डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी थी, क्योंकि जुड़वां बच्चों को जन्म देते समय उनका काफी खून बह गया था। हालांकि, पैगी खुद तो बच गईं, लेकिन उन्होंने अपने दोनों बच्चों को खो दिया। इस घटना के बाद पैगी मानती हैं कि ईश्वर लोगों को इसलिए जीवित रखता है ताकि वे अपने अनुभवों से सीख सकें और यह समझ सकें कि कोई भी इंसान कभी अकेला नहीं होता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!