युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, वजह जान उड़ जाएंगे होश

Edited By Parveen Kumar,Updated: 28 Mar, 2024 12:52 AM

young man committed suicide by shooting himself

राजस्थान में अजमेर के पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम नांद में आज एक युवक ने घर पर रखी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांद गावं निवासी रामपाल (35) ने अज्ञात कारणों से बंदूक से गोली चला कर खुद की जीवनलीला समाप्त कर...

नेशनल डेस्क : राजस्थान में अजमेर के पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम नांद में आज एक युवक ने घर पर रखी बंदूक से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांद गावं निवासी रामपाल (35) ने अज्ञात कारणों से बंदूक से गोली चला कर खुद की जीवनलीला समाप्त कर ली। बंदूक चलने की आवाज से आसपास के क्षेत्रवासी इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दी।

बंदूक की गोली चलने पर गम्भीर रूप से घायल युवक को पुष्कर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने तुरंत ही अजमेर के लिये रैफर कर दिया। अति गम्भीर अवस्था में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे युवक को यहाँ के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!