ग्राहक चेतना ट्रस्ट ने पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त कार्रवाई में द्वारका, नई दिल्ली से गैरकानूनी सिगरेट जब्त किए

Edited By Updated: 20 May, 2026 12:09 AM

the grahak chetna trust in a joint operation with police officials

ग्राहक चेतना ट्रस्ट से मिली सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर होरी लाल पान शॉप, डीलक्स पान, चौरसिया पान, और स्टैंडर्ड पैन कॉर्नर, सेक्टर 10 मार्केट, द्वारका, नई दिल्ली से गैरकानूनी सिगरेट्स जब्त किए। यह...

(डिजिटल डेस्क ): ग्राहक चेतना ट्रस्ट से मिली सूचना और खुफिया जानकारी के आधार पर, पुलिस अधिकारियों ने एक संयुक्त अभियान चलाकर होरी लाल पान शॉप, डीलक्स पान, चौरसिया पान, और स्टैंडर्ड पैन कॉर्नर, सेक्टर 10 मार्केट, द्वारका, नई दिल्ली से गैरकानूनी सिगरेट्स जब्त किए। यह कार्रवाई 1 मई, 2026 को द्वारका साउथ पुलिस टीम द्वारा की गई। जब्त किए गए सिगरेट ब्रांडों में - मौंड, एस्से लाइट, एस्से गोल्ड, अमेरिकन स्पिरिट, डेविडॉफ, मैनचेस्टर, डनहिल और पाइन शामिल हैं। इस कार्रवाई के बान इलाके के दूसरे आउटलेट्स ने भी अपना अवैध स्टॉक हटा लिया है। रेड के बाद की की गई जाँच में सामने आया कि इस इलाके के दुकानदारों ने अवैध सिगरेट बेचना बंद कर दिया है, जिससे इन कड़ी कार्रवाई का असर प्रदर्शित होता है।

इस छापेमारी के बारे में ग्राहक चेतना ट्रस्ट के प्रिंसिपल ट्रस्टी श्री सुरेश कौशिक ने बताया, “इन मामलों में हमारे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर छानबीन करने और कार्रवाई करने के लिए हम कानून प्रवर्तन संस्था की सराहना करते हैं। अवैध सिगरेट का व्यापार रोकने और उसे जड़ से ख़त्म करने की गंभीर जरूरत है। हम भारत में अवैध और प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में उपभोक्ताओं की जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सिगरेट का गैरकानूनी व्यापार जन स्वास्थ्य और समाज के लिए एक गंभीर व बढ़ता हुआ खतरा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता है, वैधानिक व्यवसायों को नुकसान पहुँचता है, और उपभोक्ता ऐसे उत्पादों के संपर्क में आते हैं, जो नियमों का पालन नहीं करते।”

ग्राहक चेतना ट्रस्ट एक दिल्ली में रजिस्टर्ड एन.जी.ओ है। इसका उद्देश्य भारत में अवैध और प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में उपभोक्ताओं की जागरूकता व शिक्षा बढ़ाना है। यह एन.जी.ओ भारत में अवैध/प्रतिबंधित वस्तुओं के निर्माण, बिक्री और वितरण में शामिल रिटेल विक्रेताओं/डीलरों/थोक विक्रेताओं/निर्माताओं की पहचान करती है और कानून प्रवर्तन संस्थाओं को उनकी सूचना देती है, ताकि उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!