AAP सरपंच की हत्या के बाद एक्शन, DSP और SHO पर गिरी गाज

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 10:02 PM

action taken after the murder of aap sarpanch dsp and sho punished

पंजाब के तरनतारन में सरपंच की हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ सरहाली गुरविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच की हत्या मामले में निलंबित कर दिया है। जवाबदेही...

पंजाब डैस्क : पंजाब के तरनतारन में सरपंच की हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों पर बड़ी गाज गिरी है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह और एसएचओ सरहाली गुरविंदर सिंह को आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच की हत्या मामले में निलंबित कर दिया है। जवाबदेही तय करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि उचित सुरक्षा कदम न उठाने के कारण दोनों अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि जिला तरनतारन के अंतर्गत गांव ठठियां महंतां के 45 वर्षीय मौजूदा सरपंच हरभिंदर सिंह जो आम आदमी पार्टी से जुड़े थे, अपने ही गांव के निवासी सेवक सिंह के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिस कारण सरपंच की मौत हो गई। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!