CM भगवंत मान के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता ने डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर कह दी बड़ी बात, मचा बवाल

Edited By Updated: 04 Feb, 2026 06:14 PM

aap leader statement regarding majithia bail

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिक्रम मजीठिया के बीच जेल में हुई मीटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पंजाब डेस्क : आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और मजीठा से उम्मीदवार तलबीर सिंह गिल ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और बिक्रम मजीठिया के बीच जेल में हुई मीटिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। तलबीर गिल ने कहा कि BJP ने यह सब करवाया है। सबको पता है कि बाबा जी जेल में क्या करने गए थे। गिल ने कहा कि आने वाले दिनों में डेरा प्रमुख की मजीठिया से जेल में हुई मीटिंग के बारे में बहुत कुछ सामने आएगा। क्योंकि मुलाकातों के बीच कुछ न कुछ जरुर है।

इतना ही नहीं, डेरा प्रमुख पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ट्वीट पर गिल ने कहा कि भगवंत मान ने ट्वीट में कुछ भी गलत नहीं कहा। मजीठिया दोषी हैं या नहीं, यह बाबा जी तय नहीं करेंगे। आपको बता दें कि, गत दिन ही बिक्रम मजीठिया को जेल से जमानत पर रिहा किया है। मजीठिया ने जेल से बाहर आते ही पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। जेल से रिहा होने के एक दिन पहले डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों मजीठिया से मिलने पहुंचे। बिक्रम मजीठिया ने बाहर आते ही खुलासा किया कैसे जेल में बाबा जी की सिक्योरिटी के साथ कॉम्प्रोमाइज किया गया। इस दौरान उनकी सिक्योरिटी को जेल के अंदर उनके साथ नहीं जाने दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!