Edited By ,Updated: 11 Feb, 2015 04:43 PM
जोरदार खर्राटों के लिए ज्यादातर पुरुष ही बदनाम होते हैं। उनके साथ कई बार लोग सोने से मना कर देते हैं या इलाज ..
जालंधरः जोरदार खर्राटो के लिए ज्यादातर पुरुष ही बदनाम होते हैं। उनके साथ कई बार लोग सोने से मना कर देते हैं या इलाज की सलाह दे देते हैं, लेकिन मिरर मुताबिक यह एक ऐसी लड़की के खर्राटे हैं, जो आपका मनोरंजन भी करेंगे और डरा भी देंगे।
यह वीडियो इस लड़की की एक दोस्त द्वारा बनार्इ गर्इ है। उसे लगा कि उसकी सहेली के खर्राटे एकदम रफ्तार भर चुके जहाज के जैसे ही हैं, तो उसने भी मजे को दौगुना करने के लिए वीडियो बना डाली।
इसके बाद उसने इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया। हमें यह तो नहीं पता कि लड़की ने उठने के बाद अपनी वीडियो बनाने वाली दोस्त का क्या हश्र किया, लेकिन उसके उठने से पहले ही वह बाहर लोगों की चर्चा का विषय बन गई।