Edited By ,Updated: 26 Feb, 2015 05:21 AM
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपनी सुरक्षा को लेकर जनवरी 2017 तक सतर्क रहना होगा। ज्योतिषी प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि ...
जालंधर (धवन): कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को अपनी सुरक्षा को लेकर जनवरी 2017 तक सतर्क रहना होगा। ज्योतिषी प्रो. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस कुंडली में 9वें घर का स्वामी सूर्य 12वें घर में है। 9वें घर में केतू बैठा हुआ है जिसे मंगल देख रहा है।
उन्होंने कहा कि शनि गोचर में सूर्य के ऊपर से 12वें घर में संचार कर रहा है तथा साथ ही 9वें घर को देख भी रहा है। यही गोचर की स्थिति कांग्रेस के लिए चुनौतियां पैदा कर रही है। सोनिया का सुरक्षा तंत्र और मजबूत करने की जरूरत है क्योंकि 9वां घर व उसका स्वामी सूर्य इस समय शनि से पीड़ित हैं।
उन्होंने कहा कि सोनिया को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। सोनिया व राहुल में पैदा हुए मतभेदों बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि दोनों को स्वार्थी कांग्रेसी नेताओं से सतर्क रहना होगा जो उन्हें धोखा दे सकते हैं। सोनिया की कुंडली में लग्र का स्वामी चंद्रमा 12वें घर में है, इसलिए वह स्वार्थी नेताओं के स्वार्थों को समझ नहीं पा रहीं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2015 के बाद कांग्रेस की स्थिति में कुछ सुधार देखा जा सकता है परन्तु उच्च नेतृत्व के लिए गंभीर चुनौतियां जनवरी 2017 तक बनी रहेंगी।
इसे देखते हुए कांग्रेस नेताओं को आपसी एकजुटता बनाकर रखनी चाहिए अन्यथा पार्टी को नुक्सान झेलना पड़ सकता है। सोनिया की कुंडली में भी शनि जन्म के सूर्य व केतू के ऊपर से 5वें घर में संचार कर रहा है। यह स्थिति उनके बच्चों के लिए भी अच्छी नहीं है।