शिअद-भाजपा जंग का मामला पहुंचेगा बादल के दरबार

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2015 12:43 PM

article

पंजाब में शिअद-भाजपा नेताओं के मध्य शुरू हुई जंग की नई पारी का मामला जल्द ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दरबार पहुंचने जा रहा है।

जालंधर (धवन): पंजाब में शिअद-भाजपा नेताओं के मध्य शुरू हुई जंग की नई पारी का मामला जल्द ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दरबार पहुंचने जा रहा है। अमृतसर में अकाली नेता उपकार सिंह संधू ने भाजपा के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है व उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
 
पता चला है कि जोशी ने इस मामले में पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा के साथ बातचीत की है। कमल शर्मा अब जल्द ही भाजपा नेताओं के साथ मुख्यमंत्री बादल से मिलने की योजना बना रहे हैं ताकि उनके ध्यान में सारा मामला लाया जा सके।
 
अमृतसर में जोशी व अकाली नेताओं के मध्य टकराव लंबे समय से चला आ रहा है। पहले अकाली नेताओं ने जोशी के खिलाफ मोर्चा खोला था। उसके बाद अब पुन: अकाली नेता बयानबाजी कर रहे हैं। फिलहाल अभी जोशी व उनके समर्थकों ने अकाली नेताओं के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है।
 
पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने फिलहाल दोनों पक्षों को सहनशीलता बरतने के लिए कहा है। उन्होंने जोशी समर्थकों से चुप रहने के लिए कहा है।
 
भाजपा नेता मुख्यमंत्री बादल को बताएंगे कि किस तरह से जोशी को एक सुनियोजित रणनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। नगर कौंसिल चुनावों में जोशी के भाई पर अकाली नेताओं ने तरनतारन में हमला किया था। अब जोशी पर भाई-भतीजावाद व अवैध कब्जाधारियों को शह देने के आरोप लगा दिए गए हैं।
 
कमल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने के बाद संभवत: दोनों पक्षों को मुख्यमंत्री द्वारा तलब भी किया जा सकता है। अमृतसर में शिअद व भाजपा के मध्य पिछले 2 वर्षों से चली आ रही जंग पर रोक लगाने में अभी तक केंद्रीय नेतृत्व भी असफल रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!