इस दर्दनाक घटना को देख सन्न रह गए लोग

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2015 04:31 AM

article

बुधवार देर रात सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर खड़ी ट्रेन के आगे एक अज्ञात व्यक्ति लेट गया। ट्रेन चलते ही उसके 2 टुकड़े हो गए।

जालंधर (गुलशन): बुधवार देर रात सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 1 पर खड़ी ट्रेन के आगे एक अज्ञात व्यक्ति लेट गया। ट्रेन चलते ही उसके 2 टुकड़े हो गए। 
 
घटना के बारे में जानकारी देते हुए जी.आर.पी. के ए.एस.आई. सतीश कुमार ने बताया कि रात करीब 12 बजे प्लेटफार्म नं. 1 पर हीराकुंड एक्सप्रैस अमृतसर जाने के लिए खड़ी थी। इतने में एक अज्ञात व्यक्ति विपरीत दिशा से आकर ट्रेन के आगे लेट गया। स्टेशन पर ऐसी दर्दनाक घटना से वहां खड़े लोग सन्न रह गए। सूचना मिलते ही जी.आर.पी. कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
 
सतीश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी उम्र करीब 55 साल लगती है और उसने कुर्ता व गले में 2 मालाएं पहनी हुई थीं। देखने में वह कोई पंडित या प्रवासी लगता था। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!