जालंधरः इस इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, 2 दमकल विभाग के कर्मी झुलसे

Edited By Updated: 06 Dec, 2024 12:35 PM

jalandhar a house caught fire after a cylinder blast in this area

महानगर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लगी आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल...

जालंधर: (कुंदन/पंकज) महानगर के बाबूलाल सिंह नगर के साथ पढ़ते एरिया राज नगर में एक घर में अल सुबह भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के घर में सिलेंडर के ब्लास्ट होने के आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लगी आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में दमकल विभाग के कर्मचारी जुट गए। इस भीषण आग में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी झुलस गए। घटना में दमकल विभाग विभाग के कर्मी रमन दीप सिंह और अभी गिल का चेहरा झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए पसरिचा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घर में आग सुबह 4 बजे के करीब लगी थी। दमकल विभाग के कर्मी का कहना है कि घर में खिलौने का सामान पड़ा हुआ था। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया।

सूत्रों मुताबिक पता चला है की जिस समय घर में आग लगी उसे वक्त कोई भी घर में मौजूद नहीं था। घर में अधिक मात्रा में प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण देखते ही देखते आग फैल गई। आग की लपटे घर के बाहर से ही दिखाई दे रही थी। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!