राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख को लेकर मजीठिया का Tweet, सांझी की खास तस्वीरें

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 02:39 PM

majithia s tweet regarding radha soami dera beas chief

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राधा स्वामी सत्संग

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सांझा करते हुए मजीठिया ने इसे अपना सौभाग्य बताया और कहा कि बाबा जी से मिलकर उन्हें बहुत प्रेम और स्नेह मिला है।

PunjabKesari

मजीठिया ने भावुक होते हुए ट्वीट में लिखा कि उनके सुख-दुख के समय में बाबा जी ने हमेशा उनका साथ दिया है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास ऐसे कोई शब्द नहीं हैं, जिनके जरिए वह बाबा जी का धन्यवाद कर सकें। अंत में उन्होंने गुरु साहिब से अरदास की कि यह रिश्ता हमेशा इसी तरह बना रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!