Punjab: जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली,  नौजवान की किरच मारकर ह+त्या

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 12:16 PM

murder in mohali

यहां फेज-11 में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कुछ युवकों ने एक युवक की

मोहाली: यहां फेज-11 में जन्मदिन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब कुछ युवकों ने एक युवक की किरच मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात आकाशदीप नामक युवक का जन्मदिन था। उसके दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए फेज-11 स्थित मंदिर में माथा टेकने गए थे। इसी दौरान मंदिर के बाहर कुछ युवक उसकी बहन को गलत नजरों से देखने लगे और उससे छेड़छाड़ करने लगे।

जब आकाशदीप और उसके दोस्तों ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो आरोपियों ने आकाशदीप के मामी के बेटे गुरसेव सिंह के सीने पर किरच से वार कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में गुरसेव सिंह को फेज-8 के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के दोस्त जशनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 15 से 16 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसके दोस्त पर हमला किया था।

दूसरी ओर, मृतक का परिवार अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है, जिसमें कुछ युवक गुरसेव सिंह पर हमला करते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!