भारत-पाक सीमा पर मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 10:13 AM

pakistani balloon recovered

भारत-पाक सीमा के समीप स्थित गांव पखरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक संदिग्ध ..

बमिवाल पठानकोट: भारत-पाक सीमा के समीप स्थित गांव पखरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों में एक संदिग्ध गुब्बारा मिला, जिस पर पी.आई.ए. लिखा हुआ था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बी. एस. एफ. और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। किसान कुलदीप राज ने बताया कि यह खेत की और गया तो पानी के पंप के पास गुब्बारा मिला। 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इसे लेकर किसी प्रकार की संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पार से अक्सर हवा के रुख के कारण इस प्रकार के गुब्बारे भारतीय क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!