Gold Silver Rate: सोमवार को जारी हुए सोना-चांदी के नए दाम, देखें...

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 01:15 PM

punjab gold silver rate

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी कर दिए गए हैं।

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी कर दिए गए हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,000 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,940 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का रेट 2,48,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव के कारण कीमती धातुओं के दामों में यह बदलाव देखा जा रहा है।

बता दें कि साल 2025 में रिकॉर्डतोड़ तेजी दिखाने के बाद अब सोने की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। जनवरी 2026 में MCX पर ऐतिहासिक ऊंचाई छूने वाला सोना अब तेज गिरावट के दौर में है। रिकॉर्ड स्तर से कीमतों में बड़ी कटौती हो चुकी है और बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अभी थमी नहीं है। वैश्विक स्तर पर डॉलर की मजबूती, केंद्रीय बैंकों की रणनीति में बदलाव और मुनाफावसूली के दबाव के बीच कुछ एनालिस्ट्स ने आशंका जताई है कि भारत में सोने का भाव ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से भी नीचे जा सकता है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!