भाजपा को सिखी विरोधी कहने वाले कांग्रेस का इतिहास खंगाल कर देख लें, ‘आप’ और कांग्रेस पर जमकर बरसे तरुण चुघ

Edited By rajesh kumar,Updated: 06 May, 2023 05:19 PM

those who call bjp anti sikhs should search the history of congress

लोकसभा हलका जालंधर की सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जालंधर सियायत का केंद्र बना हुआ है और सभी राजनीतिक पार्टियों के आला नेताओं ने जालंधर में डेरे डाले हुए हैं।

जालंधर (रमनदीप सिंह सोढी): लोकसभा हलका जालंधर की सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जालंधर सियायत का केंद्र बना हुआ है और सभी राजनीतिक पार्टियों के आला नेताओं ने जालंधर में डेरे डाले हुए हैं। 10 मई को मतदान होना है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही मुकाबला रोचक होता जा रहा है। भाजपा भी अपने स्तर पर चुनाव प्रचार कर रही है और समूची पार्टी जोर लगा रही है कि इस चुनाव में जीत का परचम लहराया जाए।

मजेदार बात यह है कि इस बार अकाली दल-भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और लोग की नजर इस पर टिकी हुई है कि भाजपा अकाली दल को पीछे छोड़ती है या अकाली दल भाजपा को पीछे छोड़ता है। इस संबंध में आज भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुघ से बात की गई कि भाजपा की स्ट्रैटजी है क्या है और पंजाब को लेकर भाजपा का रोडमैप क्या है? बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर बरसते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा भाजपा को सिख विरोधी कहने वाले कांग्रेस का इतिहास खंगाल कर देख लें कि कौन सिख विरोधी है। पेश हैं भाजपा नेता के साथ बातचीत के अंश:

लोग चाहते हैं कि जालंधर में भाजपा चुनाव जीते
तरुण चुघ से जब यह सवाल किया गया कि ग्राऊंड पर आप को क्या सनैरियो नजर आता है तो उन्होंने कहा कि 2022 में लोगों ने रिवायती पार्टियों के विरोध में फतवा दिया था। 2022 में पार्टी बहुत छोटी थी। अकाली दल का साथ छोड़ा था। गठबंधन के तहत केवल 23 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ती थी और 94 सीटें अकाली दल को दी थीं। कई सियासी हलके हैं जिनमें हम बिल्कुल नये थे।लोगों ने आम आदमी पार्टी को चुन लिया मगर चुनाव के एक महीने बाद ही लोगों को महसूस हुई कि गलती हो गई है और संगरूर का उपचुनाव इसका जवाब था। आम आदमी पार्टी जो कुछ महीने पहले ही 92 सीटों पर चुनाव जीत कर पंजाब की सत्ता पर सत्तासीन हुई थी के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने लोकसभा हलके में आम आदमी पार्टी को हार से बचा नहीं पाए।  

अब जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव आ गया है और पंजाब की जनता महसूस कर रही है कि अगर पंजाब को मौजूदा दौर से कोई निकाल सकता है, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गैंगस्टरों की मार से अगर कोई बचा सकता है तो   भारतीय जनता पार्टी ही बचा सकती है। पंजाब की अर्थव्यवस्था को कोई पटरी पर ला सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। यह आप सरकार की नाकामी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किए गए अच्छे कार्यों की सराहना है, जिसने पंजाब के अंदर माहौल पैदा किया है कि इस बार जालंधर में भाजपा लोकसभा उपचुनाव जीते ताकि सरकार तक यह मैसेज जाए कि पंजाब विकास और तरक्की चाहता है।

पंजाब के लोगों का दिल जीतकर भाजपा पंजाब में सरकार बनाएगी
राजनीकि माहिर कहते हैं कि भाजपा का गांवों में आधार नहीं है तथा भाजपा को गांवों में अपना अस्तित्व बनाने में अभी समय लगेगा। इस पर चुघ ने कहा कि गांवों के लोग बहुत सरल और अच्छे होते हैं। हम 2014 में केंद्र में सत्ता में आए। बेशुमार विकास हुआ मगर पंजाब में फेस अकाली दल था जो सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को निचले स्तर तक नहीं पहुंचा पाया। पंजाब में 1.42 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के तहत मुफ्त राशन पहुंच रहा है। देश में 11 करोड़ किसानों को सम्मान निधि का पैसा पहुंच रहा है। पहली बार किसानों को उनकी फसल का मूल्य उनके खातों में पहुंच रहा है। लोगों का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। दूसरी पार्टियों द्वारा फैलाए गए भ्रम की स्थिति से हम बाहर निकल कर आ गए हैं । निश्चित रूप में भारतीय जनता पार्टी लोगों का दिल जीत कर पंजाब में सत्ता में आएगी तथा पंजाब के मसलों को हल करेगी।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!