अगले 24 घंटे भारी, पंजाब के कई जिलों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 23 Jan, 2026 05:28 PM

weather alert next 24 hours

पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर फिर चेतावनी जारी की है।

पंजाब डेस्क : पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने राज्य के कई जिलों में खराब मौसम को लेकर फिर चेतावनी जारी की है। लोगों में के फोन में अलर्ट के मैसेज आ रहे हैं। अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

SDMA ने अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, पटियाला, संगरूर, मोहाली, शहीद भगत सिंह नगर और अलग-अलग इलाकों में अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों में जाने से बचें और सुरक्षित जगहों पर रहें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!