Edited By Tanuja,Updated: 09 Mar, 2026 06:55 PM

बांग्लादेश में पिछले एक सप्ताह में हिंदू समुदाय पर कई हमलों की घटनाएँ सामने आई हैं। कॉक्स बाजार और बोगुरा में दो हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि कुमिल्ला के एक मंदिर में पूजा के दौरान बम विस्फोट हुआ, जिसमें पुजारी सहित चार लोग घायल हो गए।
International Desk: बांग्लादेश (Bangladesh) में पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों की कई घटनाएँ सामने आई हैं। अधिकार समूह Bangladesh Jatio Hindu Mohajote के अनुसार अलग-अलग घटनाओं में दो हिंदू युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि एक मंदिर में बम विस्फोट में कई लोग घायल हो गए।
शनि पूजा दौरान हमला
8 मार्च को Cumilla शहर के दक्षिण ठाकुरपाड़ा इलाके में स्थित Kaligach Tala Kali Mandir में शनि देव की पूजा चल रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने मंदिर परिसर में देसी बम फेंक दिए। विस्फोट में मंदिर के पुजारी Keshab Chakraborty सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट के मुताबिक एक नकाबपोश व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ और विस्फोट से पहले एक बैग छोड़कर चला गया। पहले धमाके के बाद हमलावरों ने पास के एक बौद्ध मंदिर और एक निजी कार्यालय के पास भी दो और बम फेंके।
दो हिंदू युवकों की हत्या
अधिकार समूह के अनुसार 6 मार्च को बोगुरा जिला ( Bogura District) के सरियाकांदी इलाके में 40 वर्षीय Chayon Rajbhar की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह एक कोचिंग सेंटर ‘The New Contest’ के संचालक थे। इसके अगले दिन 7 मार्च को कॉक्स बाजार (Cox's Bazar) में 29 वर्षीय हिंदू युवक गणेश पाल (Ganesh Pal) की कथित तौर पर जबरन वसूली का पैसा देने से इनकार करने पर हत्या कर दी गई। अधिकार समूह ने यह भी बताया कि हाल ही में Chattogram में Akash Das नामक एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी, क्योंकि उसने मजदूरों से की जा रही वसूली का विरोध किया था। इसी जिले के चंदनाईश क्षेत्र में 70 वर्षीय Chandan Dey को मवेशी चोरी का विरोध करने पर गोली मार दी गई थी।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने मांग की है कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जाए। यह घटनाएँ ऐसे समय सामने आई हैं जब हाल ही में हुए चुनाव में Bangladesh Nationalist Party और उसके सहयोगियों ने संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसके बाद Tarique Rahman देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं।