मुख्यमंत्री और गृह मंत्री बताएं कि गैर-पंजाबियों की भर्ती मामले में क्या कार्रवाई की  : मान

Edited By Updated: 27 Nov, 2021 10:29 AM

what is the action in recruitment case

पंजाबी और पंजाब वासियों पर जताए अविश्वास का करारा जवाब दिया जाए

चंडीगढ़,  (रमनजीत सिंह) आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने मुख्यमंत्री सुरक्षा में गैर-पंजाबियों को कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों द्वारा भर्ती किए जाने को पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से गद्दारी करार दिया है। उन्होंने पंजाब वासियों से अपील की है कि पंजाब से गद्दारी करने वाले प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, कांग्रेस और अकाली दल को आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब, पंजाबी और पंजाब वासियों पर जताए अविश्वास का करारा जवाब दिया जाए। 

सांसद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत को बचाने का नारा देकर राज करने वाले अकाली दल और कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाबियों पर ही विश्वास नहीं है, क्योंकि बादल और कैप्टन ने अपनी, अपने परिवारों व अन्य करीबियों की सुरक्षा के लिए बनाए `स्पेशल प्रोटक्शन यूनिट' में अन्य राज्यों के 209 व्यक्तियों को नौकरियां दी, जबकि पंजाब के केवल 19 नौजवानों को नौकरी नसीब हुई, यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से गद्दारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्वस्पेशल प्रोटक्शन यूनिट' में अन्य राज्यों से डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और जवान भर्ती करके बादलों और कैप्टन ने न सिर्फ पंजाबियों की पीठ पर चाकू घोंपा, बल्कि पंजाब के खजाने को भी लूटा है। 

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा बताएं कि `स्पेशल प्रोटक्शन यूनिट' में गैर-पंजाबियों को नौकरियां देने के मामले में सरकार ने क्या कार्रवाई की है? पंजाबियों से गद्दारी करने वाले अकाली-कांग्रेसियों समेत जिम्मेदार उच्चाधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!