Edited By Tanuja,Updated: 09 Sep, 2026 07:02 PM

चीन में एक उद्यमी द्वारा कथित तौर पर प्रोफेशनल बैक-स्क्रैचिंग सर्विस शुरू करने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। हर्ष गोयनका ने इसका पोस्ट शेयर किया। दावा है कि सर्विस के लिए करीब ₹4,200 प्रति घंटे लिए जाते हैं और महीने में लगभग ₹14 लाख कमाई होती है।...
Bejing: एक शख्स ने एक मामूली सी परेशानी को कमाई का अनोखा जरिया बना लिया। न कोई बड़ी दुकान, न भारी-भरकम निवेश और न ही कोई पारंपरिक नौकरी । दरअसल, पीठ में ऐसी जगह खुजली हो और हाथ न पहुंचे तो झुंझलाहट होना आम बात है। लेकिन चीन के इस शख्स ने लोगों की पीठ खुजलाने की सर्विस देकर हर महीने करीब 14 लाख रुपये कमा रहा है। इस अनोखे बिजनेस मॉडल को उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पीठ के बीचों-बीच अचानक खुजली हो और हाथ वहां तक न पहुंच पाए तो यह परेशानी काफी झुंझलाहट वाली होती है। लेकिन चीन के एक उद्यमी ने इसी रोजमर्रा की समस्या को कथित तौर पर कमाई के एक अनोखे आइडिया में बदल दिया। दावा है कि इस शख्स ने Professional Back-Scratching यानी प्रोफेशनल पीठ खुजलाने की सर्विस शुरू की है और इससे हर महीने करीब 14 लाख रुपये तक की कमाई कर रहा है। यह अनोखा बिजनेस मॉडल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
हर्ष गोयनका ने शेयर किया पोस्ट
RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने 7 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बिजनेस आइडिया को लेकर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा कि चीन में एक उद्यमी ने रोजमर्रा की परेशानी को बिजनेस में बदल दिया है। उन्होंने इसे एक नया स्टार्टअप आइडिया बताते हुए मजाकिया अंदाज में सवाल किया कि भारत में इस बिजनेस को शुरू करने वाला पहला व्यक्ति कौन होगा। हर्ष गोयनका की पोस्ट के बाद इस अनोखे बिजनेस मॉडल पर सोशल मीडिया यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ गई।
1 घंटे की सर्विस के ₹4200
पोस्ट में किए गए दावे के मुताबिक, इस सर्विस के लिए ग्राहकों से करीब ₹4,200 प्रति घंटे चार्ज किए जाते हैं। यानी जिस काम के लिए आमतौर पर लोग घर में किसी परिवार के सदस्य की मदद लेते हैं, उसे कथित तौर पर बाकायदा एक पेड सर्विस में बदल दिया गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बिजनेस से करीब ₹14 लाख प्रति महीने की कमाई हो रही है। हालांकि, वायरल पोस्ट में बताए गए इस कमाई के आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि स्पष्ट नहीं है, इसलिए इसे दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इस कहानी की सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिजनेस का आइडिया किसी जटिल तकनीक या बड़े निवेश से नहीं जुड़ा है। एक बेहद सामान्य समस्या पीठ के उस हिस्से तक हाथ न पहुंच पाना जहां खुजली हो रही हो को ही सर्विस में बदलने का दावा किया गया है।
स्टार्टअप की दुनिया में अक्सर ऐसे बिजनेस मॉडल चर्चा में आते हैं जो किसी छोटी लेकिन आम समस्या का आसान समाधान पेश करते हैं। यही वजह है कि यह मामला लोगों का ध्यान खींच रहा है। हर्ष गोयनका की पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए। कई लोगों ने इसे मजाकिया लेकिन दिलचस्प बिजनेस आइडिया बताया। एक यूजर ने लिखा कि भारत में भी ‘Professional Back Scratching’ का समय आ गया है। कुछ लोगों ने इसे इस बात का उदाहरण माना कि बिजनेस आइडिया कहीं से भी निकाला जा सकता है बस रोजमर्रा की समस्याओं को अलग नजरिए से देखने की जरूरत है।
क्या भारत में भी शुरू हो सकता है ऐसा बिजनेस?
हर्ष गोयनका के पोस्ट ने मजाकिया अंदाज में यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि क्या भारत में भी ऐसी सर्विस के लिए ग्राहक मिल सकते हैं। हालांकि किसी भी बिजनेस की सफलता सिर्फ अनोखे आइडिया पर निर्भर नहीं करती। उसके लिए ग्राहक की वास्तविक जरूरत, सर्विस की स्वीकार्यता, कीमत और बिजनेस मॉडल की व्यवहारिकता भी महत्वपूर्ण होती है। फिलहाल चीन से जुड़ा यह कथित ‘बैक-स्क्रैचिंग बिजनेस’ सोशल मीडिया पर एक अनोखे उदाहरण के तौर पर वायरल हो रहा है।