बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत; 46 घायल...मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 02:45 AM

a bus carrying wedding guests overturned 3 died and 6 were injured

राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गई जबकि 46 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा...

नेशनल डेस्कः राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गई जबकि 46 लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। 

शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल हो गये। 

पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!