जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाके से 13 दमकलकर्मी झुलसे

Edited By Updated: 24 Sep, 2026 12:36 AM

a massive fire broke out at chemical factory in jodhpur injuring 13 firefighter

राजस्थान के जोधपुर में एक रासायनिक कारखाने में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 13 दमकलकर्मी झुलस गए।

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में एक रासायनिक कारखाने में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 13 दमकलकर्मी झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कारखाना परिसर में रखे ज्वलनशील रसायन के ड्रमों में आग लगने के बाद यह तेजी से फैल गई और कई विस्फोट हुए। 

उन्होंने बताया कि दमकल की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान रासायनिक ड्रम में विस्फोट हो गया, जिससे कम से कम 13 दमकलकर्मी झुलस गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर चिंता जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

गहलोत ने कहा, ''जोधपुर में रासायनिक कारखाने में आग लगने की घटना बेहद चिंताजनक है। मुझे जानकारी मिली है कि आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए 13 बहादुर दमकलकर्मी झुलस गए। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'' 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!