रात में शादी समारोह से लौट रहा था, रास्ते में मिली मौत! सोशल मीडिया पर बढ़ते फॉलोअर्स ने ली 11वीं के लड़के की जान?

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 01:06 AM

he was returning from a wedding ceremony at night and died on the way

राजस्थान के कोटा में सोशल मीडिया रील्स को लेकर हुए विवाद के बाद दो- तीन युवकों ने कथित तौर पर लोहे की छड़ों और चाकू से वार कर 17 वर्षीय एक छात्र की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात 11 बजे उद्योग नगर थाना क्षेत्र के...

नेशनल डेस्कः राजस्थान के कोटा में सोशल मीडिया रील्स को लेकर हुए विवाद के बाद दो- तीन युवकों ने कथित तौर पर लोहे की छड़ों और चाकू से वार कर 17 वर्षीय एक छात्र की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात 11 बजे उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में हुई। पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहा था तभी उसे रोका गया। मृतक की पहचान प्रेम नगर के जगा बस्ती निवासी 11वीं कक्षा के छात्र शुभम सैन के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, चौथ माता मंदिर के पास हुए हमले में सैन को गंभीर चोटें आईं। उसे तत्काल न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उद्योग नगर सर्कल इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सैन के पेट में गहरे घाव थे और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। 

सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने विशाल और राज बच्चा नामक दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए और अभी तक उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है। 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मृतक और आरोपी के बीच सोशल मीडिया सामग्री को लेकर लंबे समय से प्रतिद्वंद्विता चल रही थी। सैन सोशल मीडिया मंच पर रील बनाकर अपलोड करता था, जिसे विवाद का कारण माना जा रहा है। सिंह ने कहा, "विवाद के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।" बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!