बीकानेर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, दो बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

Edited By Updated: 19 Jul, 2024 12:20 AM

tragic accident in bikaner high speed car collided with truck

राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुरः राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी जिससे कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जयपुर-हनुमानगढ राजमार्ग पर तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। घटना में कार में सवार दो बच्चे और दो महिलाओं समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि कार का पंजीकरण नंबर हरियाणा का था। मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!