उदयपुर में दर्दनाक हादसा: होटल की खिड़की से झील में गिरी 2 साल की मासूम, मौत

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 01:27 AM

tragic accident in udaipur 2 year old girl falls from hotel window into lake

राजस्थान के उदयपुर में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां दिल्ली से अपने माता-पिता के साथ घूमने आई 2 साल की बच्ची की पिछोला झील में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शहर के एक प्रसिद्ध लेकसाइड होटल में हुआ।

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना घटी, जहां दिल्ली से अपने माता-पिता के साथ घूमने आई 2 साल की बच्ची की पिछोला झील में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शहर के एक प्रसिद्ध लेकसाइड होटल में हुआ।

नाश्ते के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान धीमही के रूप में हुई है। वह अपने पिता सोनू सिंह तंवर और मां डॉ. मोनिका के साथ उदयपुर भ्रमण पर आई थी और झील किनारे स्थित एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह पूरा परिवार होटल की दूसरी मंजिल पर नाश्ता करने गया था। इसी दौरान मासूम बच्ची अचानक खिड़की से फिसल गई और सीधे नीचे पिछोला झील में जा गिरी।

बचाव की कोशिशें रहीं नाकाम
झील में बच्ची को गिरता देख वहां मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है। गमगीन परिवार एम्बुलेंस के जरिए मासूम का शव लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और होटलों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!