दूसरी बार बेटी के पिता बने गौतम गंभीर, ट्विटर पर शेयर की ‘नन्हीं परी’ की तस्वीर

Edited By Updated: 22 Jun, 2017 02:30 PM

gautam gambhir becomes father of daughter for second time

भारतीय टीम के सीनियर ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर दूसरी बार बेटी के पिता बने। उनकी पत्नी नताशा ने बुधवार को ‘नन्हीं परी को....

नई दिल्ली: भारतीय टीम के क्रिकेटर गौतम गंभीर दूसरी बार बेटी के पिता बने। उनकी पत्नी नताशा ने बुधवार को ‘नन्हीं परी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद गंभीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी दूसरी बेटी की तस्वीर शेयर करके दी। उनकी पहली बेटी का नाम आजीन है।

गंभीर ने तस्वीर शेयर करते लिखा कि हमारे घर परी ने जन्म लिया है, इस दुनिया में स्वागत है नन्ही परी। यह पोस्ट अपलोड करते ही फैंस ने गंभीर को बधाइयां देनी शुरू कर दीं। गंभीर ने वर्ष 2011 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी की थी। वर्ष 2014 में उनकी पहली बेटी का जन्म हुआ। 
PunjabKesari
बता दें कि गंभीर ने वर्ष 2011 में अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ शादी की थी। वर्ष 2014 में उनकी पहली बेटी आजीन का जन्म हुआ। गंभीर दिल्ली के राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले वो अपनी बीवी और पहली बेटी के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। उसी वक्त से उनकी बीवी के प्रेगनेंट होने के कयास लगाए जा रहे थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!