SA दौरे पर भारतीय महिला हाकी टीम का विजयी अभियान जारी

Edited By ,Updated: 26 Feb, 2016 02:25 PM

hockey team south africa scotland penalty corners

भारत की महिला हाकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए आज यहां स्काटलैंड की राष्ट्रीय टीम को 5-0 से हरा ...

स्टेलेनबाश: भारत की महिला हाकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए आज यहां स्काटलैंड की राष्ट्रीय टीम को 5-0 से हरा दिया।  पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने कई मूव बनाए लेकिन स्काटलैंड के डिफेंस ने विरोधी टीम के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया। 

 
दूसरे क्वार्टर में स्काटलैंड की टीम ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय महिलाओं ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरे क्वार्टर में भी कोई टीम गोल नहीं कर सकी जिससे मध्यांतर तक स्कोर गोल रहित बराबर था।  मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। रानी ने 37वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर भारत की ओर से पहला गोल दागा।  रानी ने 42वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-0 से आगे किया। दीपिका ने 45वें मिनट में मैदानी गोल दागकर स्कोर 3-0 किया। अंतिम क्वार्टर में अनुराधा देवी थोकचोम (54वें मिनट) और गुरजीत कौर (59वें) ने दागकर भारत की 5-0 से जीत सुनिश्चित की। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!