जानिए, क्यों पड़ा पवन नेगी की नीलामी पर असर

Edited By ,Updated: 07 Feb, 2016 12:39 PM

ipl auction delhi star pawan negi left behind yuvraj singh

आईपीएल-9 की नीलामी में काफी बड़ा हेर फेर देखा गया। सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब दिल्ली के ऑलराउंडर पवन नेगी का दाम 8.5 करोड़..

नई दिल्ली: आईपीएल-9 की नीलामी में काफी बड़ा हेर फेर देखा गया। सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब दिल्ली के ऑलराउंडर पवन नेगी का दाम 8.5 करोड़ रुपए पड़ा। इनका बेस प्राइस सिर्फ 30 लाख रुपए था। इससे पहले नेगी आईपीएल के सीजन 8 में धोनी के साथ खेल चुके है और इन्हें धोनी का फेवरेट खिलाड़ी भी माना जाता है। 2014 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पवन को बेस प्राइज दस लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ इन्होंने पिछली बार 16 करोड़ पाने वाले युवराज सिंह भी पीछे छोड़ दिया। उन्हें 7 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। 
 
क्यों पड़ा नेगी की नीलामी पर असर
* नेगी अच्छे ऑलराऊंडर हैं। उनका 135 का स्ट्राइक रेट है।
*56 टी-20 में नेगी ने 46 विकेट और 479 रन बनाए हैं।
*धोनी नेगी को टीम में शामिल किए जाने के फेवर में थे।
*उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था लेकिन दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
*ट्वंटी-20 विश्व कप टीम में शामिल होने का मिला फायदा।
 
नेगी के 24 घंटे में फिरे दिन 
शुक्रवार को पवन नेगी को टी-20 विश्व कप की टीम में जगह मिली और शनिवार को  बड़ी रकम पाने वाले पहले ऐसे खिलाड़ी भी बन गए जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!