ये भारतीय खिलाड़ी है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर, इन पर भी है पैसों की बारिश

Edited By ,Updated: 02 Mar, 2017 03:55 PM

top 5 rich cricketer

क्रिकेट की दुनिया में खिलाडिय़ों पर पैसों की बरसात खूब होती है। मैच के अलावा खिलाड़ी एड और कुछ ब्रांड...

नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में खिलाडिय़ों पर पैसों की बरसात खूब होती है। मैच के अलावा खिलाड़ी एड और कुछ ब्रांड कंपनियों से जुड़कर भी काफी पैसा कमाते हैं। हाल ही में विराट कोहली ने प्यूमा कंपनी के साथ 100 करोड़ का करार किया था, जो अब तक किसी क्रिकेट खिलाड़ी ने नहीं किया है। अगर हम इससे हटकर बात करें तो कई दिग्गज खिलाडिय़ों के पास करोड़ों की संपत्ति भी है जो किसी कपंनी के साथ बिना करार किए भी आलिशान जिंदगी जी सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन 5 खिलाडिय़ों के बारे में जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है-
PunjabKesari
1. सचिन तेंदुलकर

दुनिया में अपनी बल्लेबाजी और अपने बेहतरीन खेल से पूरी दुनिया में करोड़ो दिलों पर राज करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कुल संपत्ति के मामले में भी बाकी खिलाडिय़ों से आगे हैं। उनकी निजी संपत्ति 16 करोड़ डॉलर (9 अरब 86 करोड़ रुपये से अधिक) है।

PunjabKesari
2. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिहं धोनी भले ही अब कप्तानी से हट चुके हों लेकिन अब भी वो आईपीएल और भारत की वनडे टीम का हिस्सा हैं। साथ ही वो विज्ञापन की दुनिया में सबसे महंगे खिलाड़ी मानें जाते हैं। धोनी अभी 65 मिलियन डॉलर (लगभग 431 करोड़ 79 लाख रुपए के मालिक हैं, फोब्र्स की रिपोर्ट के अनुसार धोनी की ब्रांड वैल्यू 11 मिलियन डॉलर है।

PunjabKesari
3. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान और दुनिया के पंसदीदा बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली के पास करीब 46 मिलियन डॉलर (लगभग 305 करोड़ 57 लाख रुपए) की संपत्ति है। विराट ने हाल ही में एक कंपनी से करीब 100 करोड़ का करार किया था ,जो अब तक किसी क्रिकेट खिलाड़ी ने नहीं किया है।

PunjabKesari

4. गौतम गंभीर
दुनिया के 10 सबसे धनी खिलाडियों की लिस्ट में गौतम गंभीर का नाम चौथे नंबर पर है. गौतम गंभीर की आय का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है और आईपीएल भी इनके लिए बहुत फायदेमंद रहा है। इनकी संपत्ति 44 मिलियन डॉलर (292 करोड़ 28 लाख रुपए) है।

PunjabKesari
5. शेन वॉटसन

पूर्व ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन दुनिया के पांचवे सबसे अमीर क्रिकेट खिलाडी हैं। ऑस्ट्रलिया में बिग बैश लीग खेलते हैं। साथ ही विज्ञापन में भी इनका बहुत बड़ा नाम है। वॉटसन की कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर (265 करोड़ 71 लाख रुपए) है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!