लाभांश पर विचार करने के लिये इस सप्ताह वेदांता के निदेशक मंडल की बैठक

Edited By Updated: 22 Oct, 2020 11:07 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल इस सप्ताह लाभांश पर विचार करेगा। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिये पहले अंतरिम लाभांश पर चर्चा करने के लिये निदेशक मंडल की इस सप्ताह बैठक...

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका निदेशक मंडल इस सप्ताह लाभांश पर विचार करेगा। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिये पहले अंतरिम लाभांश पर चर्चा करने के लिये निदेशक मंडल की इस सप्ताह बैठक होगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यदि लाभांश की सिफारिश की गयी तो इसके रिकॉर्ड की तिथि 31 अक्टूबर 2020 होगी। कंपनी ने कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल की 24 अक्टूबर 2020 को बैठक होगी, जिसमें चालू वित्त वर्ष के लिये पहले अंतरिम लाभांश पर विचार किया जायेगा।’’
कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने की असफल कोशिश की थी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!