दिल्ली में कई डिग्री चढ़ा पारा

Edited By Updated: 12 Jun, 2021 10:43 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) शहर में शनिवार को पारा कई डिग्री अधिक चढ़ने से न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले ही यहां 13 वर्षों में जून माह में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो मौसम के औसत तापमान से आठ डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह हवा में नमी का स्तर 67 प्रतिशत था। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को पुरवाई हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!