Edited By PTI News Agency,Updated: 18 Jun, 2021 10:17 AM
नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है।
नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस रही और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री कम है।
सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्ष आर्द्रता 71 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।