किसानों पर लेखी की टिप्पणी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Edited By Updated: 23 Jul, 2021 06:22 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की ओर से किसानों को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) कांग्रेस की युवा इकाई ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की ओर से किसानों को लेकर कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, संगठन ने लेखी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा, ‘‘मीनाक्षी लेखी द्वारा देश के अन्नदाताओं के प्रति की गई टिप्पणी अत्यंत ही निंदनीय है। यह इनकी घटिया सोच एवं किसान भाइयों के प्रति मानसिकता को दर्शाती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘किसान ‘मवाली’ नहीं, देश के रखवाले हैं। हम चाहते हैं कि मीनाक्षी लेखी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों के बीच जाकर उनसे मांगी मांगें, अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दें।’’
लेखी ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर ‘मवाली’ शब्द का इस्तेमाल किया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपने शब्द वापस लिए और कहा कि उनकी बात को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!