एयरटेल भुगतान में मिली राहत का इस्तेमाल नेटवर्क को मजबूत बनाने में करेगी: सुनील मित्तल

Edited By Updated: 17 Sep, 2021 10:34 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी राहत पैकेज के तहत भुगतान में मिलने वाली मोहलत का इस्तेमाल इस दौरान उपलब्ध होने वाले कोष को सक्रियता के साथ नेटवर्क की मजबूती...

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी राहत पैकेज के तहत भुगतान में मिलने वाली मोहलत का इस्तेमाल इस दौरान उपलब्ध होने वाले कोष को सक्रियता के साथ नेटवर्क की मजबूती में लगाएगी।

मित्तल ने कहा, ‘‘दूरसंचार क्षेत्र में सुधारों से वृद्धि को गति मिलेगी। इससे सभी कंपनियों के साथ मिलकर एक टीम की तरह काम करने और भारत के दूरसंचार क्षेत्र के सपने को साकार करने का रास्ता साफ हुआ है।’’
उन्होंने उम्मीद जतायी कि भारतीय दूरसंचार नियामक एवं प्राधिकरण (ट्राई) 5जी स्पेक्ट्रम के लिये उद्योग की तर्कसंगत आरक्षित मूल्य की मांग पर गौर करेगा।
मित्तल ने कहा कि दरों को बढ़ाने की जरूरत है। जीएसटी, लाइसेंस शुल्क, ऊंची शुल्क दरों पर और काम करने की आवश्यकता लेकिन यह सब अलग विषय है।

उन्होंने कहा कि एयरटेल कुछ पैक के मामले में दरों में वृद्धि को लेकर अगुवाई करेगी।

मित्तल ने कहा कि एयरटेल भुगतान राहत अवधि के दौरान उपलब्ध नकदी का इस्तेमाल नेटवर्क को मजबूत करने में करेगी।

ब्याज दर भुगतान को लेकर राहत के संदर्भ में उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से जब भुगतान को इक्विटी में बदलने अथवा नकद भुगतान को लेकर पेशकश आएगी, तब मामले पर गौर करेंगे।

सरकार ने बुधवार को दबाव में फंसे दूरसंचार क्षेत्र के लिये बड़े सुधार पैकेज को मंजूरी दी। इस पैकेज में सांविधिक बकाये के भुगतान से चार साल की मोहलत, दुर्लभ रेडियो तरंगों को साझा करने की अनुमति, सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) की परिभाषा में बदलाव तथा स्वत: मार्ग से 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति शामिल हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!