पंजाब के मुख्यमंत्री ने वाहन रुकवाकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दी

Edited By Updated: 27 Sep, 2021 12:06 AM

pti state story

चंडीगढ़, 26 सितंबर (भाषा) पंजाब में रविवार को एक नवविवाहित जोड़े के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना वाहन रुकवाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

चंडीगढ़, 26 सितंबर (भाषा) पंजाब में रविवार को एक नवविवाहित जोड़े के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना वाहन रुकवाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
पंजाब सरकार ने घटना का एक वीडियो साझा किया ट्वीट किया, “आज बठिंडा की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंडी कलां गांव में एक नवविवाहित जोड़े को देखा और अचानक से वाहन रुकवाकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।”
वीडियो में मुख्यमंत्री को दूल्हे को गले लगाते और उसकी पत्नी को शगुन देते देखा जा सकता है।
कई सुरक्षाकर्मियों से घिरे मुख्यमंत्री को परिवार के लोगों द्वारा ‘परात’ से दी गई मिठाई खाते हुए भी देखा गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!