दिल्ली में जलापूर्ति की स्थिति और खराब हुई

Edited By Updated: 21 May, 2022 07:59 PM

pti state story

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) दिल्ली के वजीराबाद जलाशय का जलस्तर गिरकर इस साल के सबसे निचले स्तर 668.3 फुट पर पहुंच गया है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी में जलापूर्ति की स्थिति और बदतर हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जलाशय का सामान्य जलस्तर 674.5 फुट होता है।

एक अधिकारी ने कहा, ''चूंकि यमुना नदी लगभग सूख चुकी है, लिहाजा हम कैरियर लाइन्ड कैनाल (सीएलसी) और दिल्ली सब ब्रांच (डीएसबी) से पानी का रुख वजीराबाद की ओर मोड़ रहे हैं।’’
दिल्ली जल बोर्ड ने एक बयान में कहा कि उत्तरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में स्थिति में सुधार होने तक पानी कम दबाव के साथ उपलब्ध रहेगा।

बोर्ड ने मंगलवार को हरियाणा सिंचाई विभाग को एक और पत्र लिखा था जिसमें उससे "लगभग सूखी" यमुना में 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी तत्काल छोड़ने का आग्रह किया गया था।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!