राजस्थान में रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 04 Oct, 2026 08:17 PM

horrific collision between a roadways bus and a motorcycle in rajasthan two you

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार को रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बांसवाड़ा-सलूंबर स्टेट हाईवे-32 पर मुंगाना और चांदाखेड़ी बस स्टैंड के बीच...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में रविवार को रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बांसवाड़ा-सलूंबर स्टेट हाईवे-32 पर मुंगाना और चांदाखेड़ी बस स्टैंड के बीच दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

मोटागांव थानाधिकारी देवीलाल मीणा के अनुसार, बांसवाड़ा डिपो की रोडवेज बस उदयपुर-बांसवाड़ा मार्ग से बांसवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल और बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुंदनी निवासी निलेश (16) और समीर (18) सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बांसवाड़ा से कपड़े खरीदकर अपने गांव सुंदनी लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मोटागांव पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एंबुलेंस से बांसवाड़ा स्थित महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि, हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे सड़क पर करीब 40 मिनट तक यातायात बाधित रहा। दोनों ओर करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों ने यातायात सुचारू कराने में पुलिस का सहयोग किया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!