देश में कोविड-19 के 2,124 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

Edited By Updated: 25 May, 2022 11:10 AM

pti state story

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,42,192 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा...

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,42,192 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 14,971 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 से 17 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,507 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 130 की वृद्धि हुई है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में दैनिक संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,02,714 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से जिन 17 मरीजों की मौत हुई है, उनमें से 13 की केरल में, दिल्ली में दो और एक-एक मरीज की मौत महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश में हुई। देश में इस महामारी से अब तक 5,24,507 मरीजों ने जान गंवाई है, जिनमें से 1,47,857 की मौत महाराष्ट्र में, 69,630 की केरल में, 40,106 की कर्नाटक में, 38,025 की तमिलनाडु में, 26,203 की दिल्ली में, 23,519 की उत्तर प्रदेश में और 21,203 की मौत पश्चिम बंगाल में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!